UP Police Notification 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपना नया अध्यक्ष चुन लिया है। 1993 बैच के IPS अधिकारी श्री एस.बी.शिरडकर जी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। जिसके बाद ही यूपी पुलिस में आने वाली कॉस्टेबल व दारोगा की भर्तियों में अब तेजी देखने को मिलेगी।

श्री एस.बी.शिरडकर जी ने कार्यभार संभालते हुए, आने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए कहा है कि जल्दी से जल्दी इस भर्ती को कराया जाएगा तथा प्रक्रियाओं को अब पहले से ज्यादा तेजी में संपूर्ण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का लेखा-जोखा लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इस भर्ती के लिए आवेदन निकाल दिये जाएंगे।तो यदि आप भी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो ये आपके लिए बेहद अच्छी खबर है। आइये आपको बताते हैं कि पहले यूपी पुलिस के अंतर्गत दारोगा की भर्ती आयेगी या कॉस्टेबल की?
UP Police Notification 2025 (UPSI)
पिछले कुछ दिनों पहले ही एक नोटिस के माध्यम से ये बताया गया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में पहले यूपी पुलिस दारोगा (सब इंस्पेक्टर) की भर्ती आयेगी, क्योंकि दारोगा की भर्ती के लिए कार्य लगभग संपन्न हो चुके है। हालांकि यूपी कॉस्टेबल की भर्ती के लिए अभी थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन दारोगा का नोटिफिकेशन 10 जुलाई के पहले-पहले देखने को मिल सकता है। जिससे कहा जा सकता है कि इसकी तैयारी के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
Related Posts




UP Police Notification 2025
यूपी पुलिस की तरफ से ये बता दिया गया है कि दारोगा के लिए 4543 पदों पर भर्ती की जाएगी तथा लगभग 19,220 कॉस्टेबल के पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी। हाल ही में पुराने पुलिस कॉस्टेबलों की भर्ती को संपूर्ण कराया गया तथा पिछले भर्ती हुए कैंडीडेट्स को नियुक्त पत्र बांटकर के उनकी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है। नियुक्त पत्र बांटते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घोषणा की थी की जल्द ही अगली भर्ती को संपन्न कराया जाएगा। जैसा ही इस भर्ती से जुड़ी कोई भी अपडेट आता है हम आपको सबसे पहले अपडेट करेगें।