CISF New Vacancy 2025: देश में औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए CISF में 70,000 जवानों की भर्ती की जायेगी। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कर्मियों की मौजूदा संख्या को बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके बाद बड़े पदों पर खाली भर्तियों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यदि आप भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में नौकरी का सपना देख रहें है तो ये आपके लिए एक बेहद सुनहरा मौका साबित होने वाला है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CISF में कर्मियों की मौजूदा संख्या 1.62 लाख है, जिसकों गृह मंत्रालय बढ़ाकर के 2.20 लाख करने वाली है। गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी भी जारी कर दी है। प्रत्येक वर्ष CISF में अब औसतन 14 हजार भर्तियां की जाने की योजना है। आइये आपको इस आने वाली भर्ती के बारे में सारी जानकारी देते हैं। तो पोस्ट को विस्तारपूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें।
CISF New Vacancy 2025(24,098 Vacancies in 2025)
देश में प्रत्येक वर्ष 14 हजार भर्तियां की जाने की गृह मंत्रालय की योजना है, परंतु वर्ष 2025 में 24,098 पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया की तैयारी पूरे जोर से चल रही है और जल्द ही इसका नोटिफिकेशन देखने को मिलेगा। आगामी वर्षों में 70,000 भर्तियों के जरिए पदों को भरा जाएगा। मगर 10,000 सेवानिवृत्ति के बाद यह संख्या घट जाएगी।
CISF के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों को छू रही है। देश में एयरपोर्ट, बंदरगाह, ताप और जल विद्युत संयंत्र, परमाणु प्रतिष्ठानों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसको देखते हुए सुरक्षा की मांगे में भी दिन ब दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। इन जगहों पर सुरक्षा का मोर्चा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) संभालती है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ जैसे नक्सलवाद में कमी से नए औद्योगिक केंद्र उभरने की उम्मीद है। इन इकाइयों को सुरक्षा देने के लिए CISF की मजबूत उपस्थिति आवश्यक है।
Related Posts




CISF New Vacancy 2025(New Opportunity for Students)
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में जवानों की संख्या बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे। वर्ष 2024 में CISF ने 13,230 जवानों को भर्ती के माध्यम से नौकरी का सपना साकार किया है। वहीं 2025 वर्ष में लगभग 24,098 पदों पर भर्ती के जरिए युवाओं के सपनों को साकार करने की योजना चल रही है। जल्दी ही ये प्रक्रिया पूरी होने वाली है तथा इस भर्ती के तहत आवेदन निकाले जाएंगे।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अगले 5 वर्षों में प्रत्येक वर्ष औसतन 14 हजार भर्तियां निकलेगा जो कि युवाओं में नौकरी के माध्यम से एक बहुत ही सुनहरा मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया में पुरूषों के साथ महिलाओं की भागीदारी को भी पूरा मौका दिया जाएगा। जिससे कि सेना में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ सकें। इसके अलावा आपको बता दें कि CISF का एक अतिरिक्त बटालियन भी तैयार किया जा रहा है।