UP Govt Lecturer Vacancy 2025: प्रवक्ता भर्ती प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से होगी। इससे पहले दिसंबर-2020 में इस भर्ती का विज्ञापन आया था और तब पिछली बार भी प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से ही भर्ती को सम्पन्न कराया गया था। प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। आइये आपको इस भर्ती की सारी जानकारी बताते हैं।
प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा को दो स्तरों पर कराया जाएगा। जिसमें प्रारंभिक व मुख्य परीक्षाएं शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा जो कि वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी उसमें 120 प्रश्न पूछें जाएंगे। जिसमें 40 प्रश्न सामान्य अध्ययन के तथा 80 प्रश्न उस वैकल्पिक विषय से होंगे जिन्हें आप चुनेंगे। प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक का होगा और प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।
UP Govt Lecturer Vacancy 2025
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा। जिसमें परंपरागत (लिखित) प्रकार के प्रश्न पूछें जाएंगे। इसमें एक प्रश्न सामान्य हिंदी व निबंध तथा दूसरा प्रश्नपत्र वैकल्पिक विषय का होगा। पहला प्रश्नपत्र 100 अंक का होगा (50 अंक सामान्य हिंदी व 50 अंक निबंध) का होंगे। इसे हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा और दूसरा प्रश्नपत्र 300 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए तीन घंटे का वक्त मिलेगा। इसमें तीन खंडों में 20 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी अनिवार्य होंगे। नीचे आप विषयवार पदों का विवरण की सूची देख सकते हैं।
प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेंज विषयवार सूची
विषय | पुरूष | महिला |
अंग्रेजी | 100 | 84 |
अर्थशास्त्र | 41 | 36 |
इतिहास | 41 | 34 |
उर्दू | 27 | 13 |
गणित | 94 | 28 |
भौतिक विज्ञान | 86 | 104 |
रसायन विज्ञान | 75 | 62 |
जीव विज्ञान | 73 | 73 |
भूगोल | 38 | 26 |
संस्कृत | 36 | 56 |
नागरिक शास्त्र | 51 | 54 |
समाजशास्त्र | 23 | 44 |
हिंदी | 82 | 80 |
स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इंटर कॉलेज/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय
Related Posts




विषय | पद |
हिंदी | 09 |
अंग्रेजी | 05 |
नागरिक शास्त्र | 06 |
अर्थशास्त्र | 06 |
संस्कृत | 10 |
इतिहास | 03 |
समाजशास्त्र | 06 |
UP Govt Lecturer Vacancy 2025
प्रवक्ता भर्ती 2025 में खिलाड़ियों के लिए भी 16 पद आरक्षित किये गये हैं। इनमें पुरूष तथा महिला वर्ग के आछ-आठ पद शामिल हैं। वहीं, दिव्यांगजन के लिए 48 पदों को आरक्षित किया गया है। जिसमें पुरूष वर्ग के 25 व महिला वर्ग के 23 पद शामिल हैं। ये भर्ती पांच सालों बाद आई है जिसको लेकर के अभ्यर्थियों में काफी उत्साह भी दिखाई दे रहा है।