DSSSB Recruitment 2025: दोस्तों, DSSSB की तरफ से बंपर 2119 पदों के लिए वैकैंसी निकाली गई है। जिसमें आवेदन 8 जुलाई से शुरू होंगे तथा 7 अगस्त तक इसके आवेदन लिये जाएंगे। तो यदि आप भी एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए ये नौकरी सबसे अच्छी साबित हो सकती है। इसमें SSC के मुकाबले कंपटीशन भी काफी कम होता है जिससे आपके सेलेक्शन के मौके काफी बढ़ जाते हैं।
Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) की तरफ से ये भर्ती निकाली गई है। जिसमें सैलरी पे-लेवल 3 के स्तर पर मिलेगी जो कि एक अच्छी पे-लेवल नौकरी हैं। सिलेबस, जरूरी दस्तावेज, महत्वपूर्ण तिथियां, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, सेलेक्शन प्रक्रिया, सैलरी आदि। इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से आगे बताने वाले हैं जिससे आपको आवेदन करते समय किसी भी तरह की कोई परेशानी न आएं। अंत में आपको इसमें आवेदन कैसा करना है वो भी बताएंगे।
Related Posts




आवेदन शुरू करने की तिथि | 8 जुलाई 2025 |
अंतिम तिथि | 07 अगस्त 2025 |
कुल पद | 2119 |
परीक्षा तिथि | Notified Later |
DSSSB Recruitment 2025 (Eligibility Details)
- कोई भी 12वीं पास कैंडीडेट इसमें Warder (पुरूष) आवेदन कर सकता है।
- पे: लेवल 3 के अनुसार
DSSSB Recruitment 2025 (Application Fee)
Gen/OBC/EWS | ₹100/- |
SC/ST/ESM | ₹0/- |
Other State | ₹100/- |
DSSSB Recruitment 2025 (Age Limit)
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 27 वर्ष |
आयु में छूट नियमों के अनुसार लागू |
DSSSB Recruitment 2025 (Age Relaxation)
SC/ST | 5 वर्ष |
OBC | 3 वर्ष |
PWD | 10 वर्ष |
Ex-Servicemen | 5 वर्ष |
Widows/Divorced Women | 9 वर्ष |
DSSSB Recruitment 2025 (Selection Process)
- इसमें चयन के लिए आपको पहले ऑनलाइन परीक्षा (MCQ) देना होगा।
- ऑनलाइन परीक्षा में सेलेक्टेड कैडीडेट्स को अगले चरण यानि (Physical Test) के लिए बुलाया जाएगा।
DSSSB Recruitment 2025 (Syllabus)
विषय | सामान्य जागरूकता (40), रीजनिंग (40), गणित (40), हिन्दी (40), अंग्रेजी (40) |
कुल अंक | 200 अंक |
कुल समय | 120 मिनट (2 घंटा) |
नकारात्मक अंकन | 1/4 |
DSSSB Recruitment 2025 (Physical Requirement)
न्यूनतम लंबाई | 170सेमी. |
न्यूनतम सीना | 81सेमी. – 85सेमी. |
कूद | 13फीट (लम्बी), 3.9फीट (ऊंंची) |
दौड़ | 1600 मीटर (6मिनट) |
DSSSB Recruitment 2025 (How To Apply)
- इसमें आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
- उसके बाद आपको Online Registration कर लेना है।
- फिर ऑनलाइन पेमेंट करनी है।
- उसके बाद अपने Application Form को पूरा करना है।
- अंत में सबमिट करके एक प्रति अपने पास रख लेनी है।
DSSSB Recruitment 2025(Important Links)
Apply Online | https://dsssbonline.nic.in/ |
Official PDF | Download notification PDF |
Official Website | https://dsssb.delhi.gov.in/ |
Read More | https://sarkariresultkhabar.com/ |