---Advertisement---

UP LT Grade Notification 2025: एलटी ग्रेड की भर्ती में विज्ञान के सर्वाधिक 1337 पद खाली,28 जुलाई से होंगे आवेदन शुरू

UP LT Grade Notification 2025

UP LT Grade Notification 2025: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती के लिए 28 जुलाई से आवेदन शुरू होने वाले हैं। जिसमें कुल 7466 पदों के लिए आवेदन भरे जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 7 सात साल बाद ये भर्ती होने जा रही है। जिसके लिए प्रतियोगी छात्रों में अच्छा खासा उत्साह है।

आयोग की ओर से इस भर्ती के लिए पुरूष वर्ग को 4860 तथा महिला वर्ग को 2525 पद निर्धारित किये गये हैं साथ ही दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत कुल 81 पदों को सुनिश्चित किया गया है। साथ ही एलटी ग्रेड की इस भर्ती के लिए सबसे ज्यादा पद विज्ञान के लिए 1337 निर्धारित किये गये हैं। आइये इस भर्ती में विषयवार रिक्त पदों का ब्यौरा तथा अन्य जरूरी जानकारी आपको हम बताते हैं।

UP LT Grade Notification 2025

विषय पुरूष महिला कुल
हिंदी 568 119 687
अंग्रेजी 540 113 653
सामान्य विज्ञान 561 140 701
जीव विज्ञान 185 29 214
विज्ञान 764 573 1337
गणित 556 537 1093
उर्दू 102 18 120
कंप्यूटर 601 455 1056
संस्कृत 90 92 182
कला 383 195 578
संगीत 52 13 65
वाणिज्य 35 23 58
शारीरिक शिक्षा 203 55 258
गृह विज्ञान 206 163 369
कृषि 14 00 14
कुल योग 4860 2525 7385
सर्वाधिक व न्यूनतम 764 (विज्ञान), कृषि (14) 573 (विज्ञान), कृषि (00)

UP LT Grade Notification 2025

सभी अभ्यर्थी यह जानना चाहते हैं कि किस विषय के लिए कितने पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसका विवरण हमने विस्तारित रूप से ऊपर दे दिया है। जिसके अनुसार आप देख सकते हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोग को जो अधियाचन भेजा गया है उसमें विज्ञान के सबसे ज्यादा 1337 पद रिक्त हैं। इसके साथ ही गणित, कंप्यूटर, हिंदी और अंग्रेजी विषयों में भी बम्पर पदों पर रिक्तियां हैं।

कृषि विषय में सबसे न्यूनतम 14 पद खाली है और इसमें पुरूष वर्ग के ही 14 पद हैं महिला वर्ग के लिए कृषि विषय में कोई भी पद रिक्त नहीं हैं। इस भर्ती के लिए पहले 15 मार्च 2018 को 10,768 पदों के लिए आवेदन मांगे गये थे। तब से लेकर अब तक इस भर्ती को आयोजित नहीं किया गया है। किसी न किसी कारणों की वजह से इस भर्ती को टाला जाता रहा था लेकिन अब इस भर्ती को दोबारा से 28 जुलाई से आवेदन के जरिए शुरू किया जा रहा है। इस बार कुल 7466 पदों पर इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

 

---Advertisement---

Related Post
WhatsApp Icon Telegram Icon