---Advertisement---

Weather Alert Today: देश में अगले 72 घंटे होंगे सबसे ज्यादा खतरनाक, 17 राज्यों को किया गया हाई अलर्ट, भारी बारिश व आंधी-तूफान

UP Weather Update Today

Weather Alert Today: मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए देश के कई राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा है। इन राज्यों में आंधी-तूफान व भारी बारिश का कहर देखने को मिलेगा। साथ ही इसके भूस्खलन जैसी आपदा भी देखने को मिलेगी। पूरे देश में अब तक 254मिमी. तक बारिश हो चुकी है तथा कई राज्यों में बाढ़ तथा तूफान ने कहर मचा दिया है।

अलग-अलग राज्यों में कई घटनाएं सामने आई हैं। जिसके बाद से मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में जहां पुल टूटने से 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं बद्रीनाथ में लैंडस्लाइड की वजह से मार्ग को बंद कर दिया गया है। आइये आपको बताते हैं देश भर में तथा आपके राज्य में आज मौसम का क्या हाल रहने वाला है।

Weather Alert Today

इस वर्ष मानसून में अभी तक पिछले वर्षों के मुकाबले 15% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून जमकर कहर मचा रहा है।

  • राजस्थान में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान में अबतक 128 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।
  • छत्तीसगढ़ में अचानक से जलस्तर बढ़ने से कई कॉलोनियां डूब गई है।
  • हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन राहत मिलेगी तथा धूप खिली रहेंगी लेकिन इस बार अब तक हिमाचल प्रदेश में मानसून से 80 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • हरियाणा में 8 जिलों में 3 घंटे तक बरसेगा पानी। प्रदेश में अब तक 37% से ज्यादा बरसात
  • उत्तर प्रदेश में प्रयागराज का रामघाट डूब गया है। वहीं नोएडा में 4 मंजिला मकान ढह गया है। बिजनौर में पानी बढ़ने की वजह से मगरमच्छ घुस गया था तथा अगले 72 घंटों के लिए 10 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
  • प्रयागराज में गंगा नदी का जलस्तर 20सेमी. और यमुना नदी का 77 सेमी. तक बढ़ गया है।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, सीतापुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर, शामली, हाथरस, एटा, मैनपुरी जैसे कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
  • अगले चार दिन यूपी में लगातार बारिश होगी।

 

---Advertisement---

Related Post
WhatsApp Icon Telegram Icon