Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: गर्भवती व जरूरतमंद महिलाओं के लिए केद्र सरकार एक योजना चला रही है, जिसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) कहते हैं। इस योजना के अन्तर्गत गर्भवती व जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि उन्हें पौष्टिक आहार की उपलब्धि कराई जा सके। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 अगस्त 2025 है।
इस योजना के तहत केंद्र सरकार रजिस्ट्रेशन के लिए आगनवाड़ी वर्कर्स तथा आशा वर्कर्स को गर्भवती तथा जरूरत मंद महिलाओं के लिए डूर-टू-डूर पहुंचाया जाता है। इस योजना के तहत महिला जब पहली बार गर्भवती होती है तो ₹5000 की आर्थिक सहायता राशि सरकार प्रदान करती है। वहीं दूसरी तरफ यदि महिला दूसरी बार बेटी को जन्म देती है तो ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। ये राशि महिला तथा बच्चे के सही पौष्टिक आहार के लिए दी जाती है। इसमें पहली बार ₹5000 की राशि को पहले ₹1000 रजिस्ट्रेशन के समय तथा दूसरी किस्त के रूप में ₹2000 की राशि प्रदान की जाती है,तथा तीसरी किस्त के रूप में ₹2000 दिये जाते हैं। बच्ची का जन्म होने पर ₹6000 एकमुश्त राशि दी जाती हैं। इस राशि को सीधे आधार-लिंक्ड बैंक या पोस्ट ऑफिस के द्वारा पहुंचाया जाता है।
Which Women get The Benefit of PMMVY
- इस योजना के लिए गर्भवती महिला की न्यूनतम आयु 19 वर्ष होनी चाहिए।
- परिवार की सलाना आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए।
- यदि महिला मनरेगा कार्ड धारक है तथा PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रही है तो इस योजना के लिए योग्य है।
- यदि महिला के पास ई-श्रम कार्ड, BPL कार्ड या दिव्यांगजन कार्ड है तो इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती है।
How To Apply For Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana
- इस योजना के तहत आवेदन के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ( https://web.umang.gov.in/landing/)पर जाना है।
- उसके बाद Sign up करना है।
- उसके बाद Beneficiary Registration पर क्लिक करना है।
- आपके सामने इस योजना का Form खुल जाएगा।
- उसके बाद आपको बताना है कि आप पहले बच्चे या दूसरे बच्चे के लिए आवेदन कर रही है।
- उसके बाद आपको अपना नाम, पता, आधार नंबर, जन्मतिथि, आयु आदि भरना है।
- यदि आपके पास मनरेगा कार्ड है तो आपको मनगरेगा कार्ड नंबर को डालना होगा जिससे की आपकी सारी जानकारी मिल जाएगी।
- गर्भधारण के समय का पूरा पता तथा बच्चे के जन्म के बाद घर का पूरा पता देना होगा।
- पूरी जानकारी को भरने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना है।
Many Women Are Getting the Benefit of PMMVY
इस योजना के तहत पहली बार माँ बनने वाली महिलाओं को ₹5000 की वित्तीय सहायता राशि जो कि 3 किस्तों में दी जाती है। इस योजना का कार्यान्वयन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इस योजना को पहले 53 जिलों में प्रायोगिक आधार पर शुरू किया गया था, लेकिन अब यह पूरे देश में लागू है। यदि आपको इस योजना से जुड़ी कोई भी सहायता या इस योजना के बारे में जानना चाहते हैं तो PMMVY के हेल्पलाइन नंबर 14408 पर कॉल करके सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना के तहत लगभग 4 करोड़ महिलाएं लाभ पा रही है। सरकार ने इस योजना के तहत अब तक कुल ₹19,028 करोड़ की राशि वितरित कर दी है। इस योजना को सब-योजना ‘सामार्थ्य’ के मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाया जा रहा है।
पहली किश्त : गर्भावस्था के 150 दिनों के भीतर पंजीकरण करने पर ₹1000 की पहली किश्त मिलती है।
Related Posts
दूसरी किश्त : गर्भावस्था के दौरान कम से कम प्रसव पूर्व जांच कराने पर ₹2000 की दूसरी किश्त मिलती है।
तीसरी किश्त : बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और 14 सप्ताह के भीतर बच्चे का पहला टीका लगने पर ₹2000 की तीसरी किस्त दी जाती है।
दूसरी संतान (लड़की) के लिए : यदि दूसरी संतान लड़की है तो ₹6000 की एकमुश्त राशि दी जाती है। इन राशियों को लाभार्थी को सीधे उनेक बैंक खाते में भेजा जाता है।